कवर्धा: DMने शिक्षा विभाग के अधिकारियो की आत्मानंद स्कूल कवर्धा मे ली बैठक,नए शिक्षा सत्र प्रारंभ संदर्भ मे दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल दुर्गावती चौक कवर्धा के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय मैराथन सह प्रशिक्षण बैठक लिया। बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग आर. एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी वाई. डी. साहु विशेष रूप से उपस्थित थे।