कवर्धा: ग्राम चिखली में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, हरमो और छपरी में किया जन संपर्क
मंगलवार को प्रदेश की डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने कवर्धा विधानसभा के दौरे पर रहे।इस दौरान ग्राम चिखली में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहा पहुंचकर उन्होंने नवधा रामायण का श्रवण किया।जिसके बाद ग्राम हरमो और छपरी में जन संपर्क करने पहुंचे। जहा डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और निराकरण करने का ग्रामीणों को आश्वाशन भी दिया है।