कवर्धा: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की जिला सभाकक्ष में ली बैठक
राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत कबीरधाम जिले में निर्वाचन 2024 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने आज जिला सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।