रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने NBW वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर झुलौना गांव से एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर भेजा गया जेल। गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के विहरौरा गांव निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र यदु यादव के रूप में की गई है