रामगढ़ चौक: अंबेडकर विद्यालय बिहरौरा में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का हुआ आयोजन
महिला एवम बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर अंबेडकर विद्यालय बिहरौरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी ने बताया कि मासिक धर्म एक ऐसी प्राकृतिक घटना है जो सिर्फ लड़कियों में ही होती है। जिसको समाज में मासिक धर्म को अभी भी कुछ गंदा या अशुद्ध माना जाता है।