रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड मे लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत जदयू कार्यालय रामगढ़ चौक में बीते 13 में को हुए लोकसभा चुनाव की समीक्षा को लेकर शनिवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार महतो के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष जदयू रामानंद मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव प्रखंड भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।