Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

तिसरी प्रखंड के भुराय गांव के समीप दो दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में गुमगी पंचायत के राउतडीह निवासी प्रिंस राउत एवं विवेक यादव की दर्दनाक मौत की सूचना मिलने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को राउतडीह पहुंचे।इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने दोनों दिवंगत युवकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस दुख की घड़ी में वे और उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।मरांडी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। #highlights #jharkhand #BabulalMarandi

Giridih, Giridih | Jul 18, 2026