तिर्वा: तिर्वा मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट मशीन और एलएमओ प्लांट का उद्घाटन, अब प्लेटलेट्स व ऑक्सीजन की सुविधा यहीं उपलब्ध
Tirwa, Kannauj | Mar 26, 2026 जिले के तिर्वा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट मशीन और लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट का शुभारंभ किया गया। इन अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किया।