जिला अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित केदारनाथ जाटव ने बताया कि उनकी भाभी ने घर में पोंछा लगाया था। वह अनजाने में चप्पल पहनकर अंदर चले गए, जिस पर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान उनके भाई करण जाटव और कुलदीप जाटव ने उन्हें पकड़ लिया। केदारनाथ के अनुसार, भाइयों ने पुराने बंटवारे के विवाद का हवाला देते हुए उन्हें रस्सी से बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया।