ऊंचाहार: किशुनदासपुर गाँव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष में चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव में शनिवार को जमीन बंटवारे के विवाद में गाँव के ही मोहनलाल व पीताम्बर जो कि सगे भाई है उनके परिवार के बीच विवाद हो गया, आरोप है कि मोहनलाल के परिवार पर उनके भाई व भतीजे ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया,घटना में मोहनलाल, उनकी पत्नी लालवती, बेटी सलोनी व अंजली घायल हो गई, पुलिस घटना की जांच कर रही है।