महोबा: पुरवा जैतपुर में घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 25, 2026 पुरानी रंजिश के चलते करीब दो दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ कुलपहाड़ ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।