सोनो: सोनो डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रथम सूची में 123 छात्रों का हुआ चयन
Sono, Jamui | Jun 8, 2026 क्षेत्र के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए सोनो स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार एक बजे से शुरू हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रथम मेरिट सूची में 123 छात्रों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 11 जून तक क