हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया, घटना के बाद थाने आए पीड़ित ने पुलिस पर भगाने का आरोप लगाया
मुंडेरा के पास हुई लूट की घटना पर आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने घटना को सही बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। सिसोलर थाना क्षेत्र के किसवाही निवासी रोहित कुमार शनिवार की रात अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए बहन सोमवती, चाची राजेश्वरी सहित अन्य परिजनों और रिश्तेदारों