टोंक: जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा, किसानों में खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से होना चाहिए
Tonk, Tonk | Jun 26, 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स व जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। जिला कलेक्टर ने खरीफ की फसल बुवाई और उसके बाद रबी की फसल को लेकर जिले में खाद की उपलब्धता एवं मांग की स्थिति को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।