टोंक: पुरानी टोंक थाना क्षेत्र स्थित सूने मकान से ₹7000 नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी
Tonk, Tonk | Jun 26, 2025 पुरानी टोंक थाना अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि टोंक शहर के बस स्टैंड के सामने वाली गली स्थित प्लॉट नंबर 1/79 निवासी मनीष कुमार ब्राह्मण ने पुराने टोंक थाना में उपस्थित होकर अपने सूने मकान में चोरी के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर ₹7000 की नदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।