टोंक: ग्राम बनेड़िया बुजुर्ग निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 26, 2025 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि ग्राम बनेड़िया बुजुर्ग थाना मेहंदवास निवासी परिवादिया लक्ष्मी गुर्जर पुत्री शंकरलाल गुर्जर ने महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी।परिवादिया का विवाह वर्ष 2010-11 में हनुमान गुर्जर पुत्र भीमाराम गुर्जर निवासी ग्राम डोडरिया के साथ हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था।