थाना सारनाथ पुलिस टीम ने 1200 ग्राम अवैध गांजा और ₹230 के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर सारनाथ स्टेशन के पास से अभियुक्त रामबाबू सोनकर पुत्र मन्ना लाल सोनकर पता पैगम्बरपुर, पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1200 ग्राम नाजायज गांजा तथा 230/- रू0 नकद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही हो रही है।