कैराना: अलीपुर मार्ग बंबा पुलिया के पास पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक गौ तस्कर के पैर में लगी गोली
Kairana, Shamli | Aug 19, 2024 सोमवार अलसुबह कैराना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अलीपुर मार्ग पर बंबा पुलिया के निकट गौकशी की तैयारी की जा रही है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की। इस दौरान गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।