कैराना: बुढ़ाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत से जहानपुरा गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Kairana, Shamli | Aug 18, 2024 कैराना के गांव जहानपुरा निवासी मुर्सलीना (45) अपने बेटे रिहान (16) और बेटी साबरीन (10) के साथ बाइक से मायके जा रही थी। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव मिडकाली के पास रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें रिहान और साबरीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी मां की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव लोगों में शोक बना है।