मुरलीगंज: अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई और कागजातों की पड़ताल हुई। इस दौरान नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।