हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, अधेड़ की मौके पर हुई मौत
टाउन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे पिकअप वाहन ने मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटर साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। टाउन थाना पुलिस ने मृतक के ससुर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।