बालाघाट: राजा भोज हवाई अड्डे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से विधायक अनुभा मुंजारे की शिष्टाचार भेंट
राजा भोज हवाई अड्डा पर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से अनुभा मुंजारे ने शुक्रवार लगभग प्रातः 10 बजे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। भेंट के दौरान विधायक अनुभा मुंजारे ने बालाघाट जिले से संबंधित विभिन्न विषयों और स्थानीय समस्याओं से नेता प्र