तेंदूखेड़ा: नरसिंहपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, तेंदूखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर हादसा, दूसरा युवक घायल
नरसिंहपुर जिले में तेंदूखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरूवार 7 बजें पलोहा बड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भटेरा के पास हुआ। पलोहा बड़ा थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने बताया कि ग्राम सांगई निवासी अमोल सिंह (30 वर्ष) और हल्के (30 वर्ष) ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट खाली कर गांव लौट रहे