राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत महासमुंद में संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा सख्त चालानी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया के निर्देशन, डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी एनटीपीसी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से किया गया।