मंडला: बाघ की मौत पर वन्यजीव प्रेमियों और पत्रकारों ने जताया शोक, कान्हा टाइगर रिजर्व में दी श्रद्धांजलि
Mandla, Mandla | May 19, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर वन्यजीव प्रेमियों और पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक और बाघ की मौत की खबर सामने आने के बाद शाम 5 बजे कान्हा टाइगर रिजर्व कार्यालय पहुंचकर वन्यजीव प्रेमियों और पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रीय पशु बाघ को श्रद्धांजलि दी।