गुना नगर: ग्वालियर रेंज पुलिस ने ₹5 करोड़ के 19 कुंटल ड्रग्स किए ज़ब्त, फिर किया नष्ट
ग्वालियर जोन के चार जिले शिवपुरी ग्वालियर गुना अशोकनगर जिले में जप्त किए 5 करोड रुपए कीमत के 19 कुंटल गांजा अफीम स्मैक ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थों को पन्ना जिले के अमानगंज स्थित सीमेंट प्लांट में नष्ट किया गया। 18 अप्रैल को गुना पुलिस कंट्रोल रूम से जारी प्रेस नोट में बताया, ग्वालियर डीआईजी अमित सांगी की मौजूदगी में मौके पर नष्ट किया गया।