घाघरा: गुनिया गांव से गुमला जाने वाली 2 किमी जर्जर सड़क को बनवाने की ग्रामीणों ने की मांग
Ghaghra, Gumla | May 25, 2026 गुनिया गांव से बाकी नदी होते हुए गुमला जाने वाली लगभग दो किलोमीटर सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल्द मरम्मत एवं निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाकी नदी पर बने पुल के बाद गुमला जाने वाली सड़क अच्छी स्थिति में है, जिससे लोग कम समय में सीधे जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं।