कालपी: कालपी सीएचसी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियां पूरी, 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू
Kalpi, Jalaun | Jul 7, 2026 कालपी सीएचसी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार दोपहर 3 बजे चिकित्साधीक्षक डॉ. दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक में अभियान के सफल संचालन की रणनीति बनाई गई। 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत आशा व स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता और मच्छरजनित बीमारियों के प्रति लोगों जागरूक करेगे।