बिलासपुर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर। नगर पंचायत बिलासपुर द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भैया, नगर पंचायत के सभासदों, कर्मचारियों एवं कस्बे के प्रतिष्ठित नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी आवश्यक है। नगर पंचायत ने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
#Bilaspur #EkPedMaaKeNaam #Vriksharopan #Environment #GreenIndia #PlantTrees #GreaterNoida #NagarPanchayat #SaveEnvironment #GoGreen #UttarPradesh #NCRExpressNews #हर_पेड़_जरूरी_है #पर्यावरण_संरक्षण #वृक्षारोपण