मुज़फ्फरनगर: छपार क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक की बंधक बनाकर पिटाई, युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
छपार क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की बंधक बनाकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक अपनी प्रेमिका से रात को मिलने उसके घर पहुंचा था जहां परिजनों को शक होने पर उसे दबोच लिया गया व युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई जिसे किसी तरह ग्रामीणों द्वारा छुड़वाया गया। इस घटना का वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है।