JPSC-JSSC भर्ती सुधार की मांग तेज, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान
रांची: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में डटे रहे। शाम को छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा भी निकाली।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा की कि यदि सरकार जल्द छात्रों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेती है, तो 10 अगस्त को हजारों छात्र विधानसभा मार्च करेंगे।
इस दौरान प्रख्यात इनोवेटर **** ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। उन्होंने आंदोलन और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बातचीत के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने उनसे आंदोलन को लेकर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया और रांची के धरना स्थल पर आने का निमंत्रण भी दिया।
देर शाम झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष **** भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया और छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगों से जुड़ा ज्ञापन प्राप्त किया।
छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
#JPSC #JSSC #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #AssemblyMarch #DevendraNathMahato #SonamWangchuk #BabulalMarandi #JharkhandNews #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #JusticeForStudents #PaperLeak #RecruitmentScam #LatestNews
Bariyatu, Latehar | Aug 5, 2026