Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर विवाद, पर्यावरण प्रेमियों और छात्रों में आक्रोश बांदा में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई के प्रस्तावित आगमन से पूर्व की जा रही तैयारियों के दौरान हरे-भरे पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से कालू कुआँ मार्ग तक सड़क किनारे लगे कई पेड़ों को मशीनों से जड़ सहित काटे जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य मार्गों पर भी पेड़ों की कटाई की बात सामने आई है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि जिन पेड़ों को काटा गया, वे न तो जनसभा स्थल के बीच में थे और न ही उस स्थान पर हेलीपैड का निर्माण होना था। उनका दावा है कि ये पेड़ सड़क और मैदान के किनारे सुरक्षित खड़े थे तथा आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं बन रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का हवाला दे रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री स्वयं पर्यावरण संरक्षण और व्यापक वृक्षारोपण पर लगातार जोर देते रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि कटाई हुई है, तो इसके पीछे क्या कारण थे और क्या आवश्यक अनुमतियां ली गई थीं। पर्यावरण प्रेमी यश त्रिवेदी ने इसे प्रकृति के साथ "अनैतिक कृत्य" बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से जूझ रहे बांदा जैसे क्षेत्र में पेड़ों की कटाई भविष्य में ऑक्सीजन और पर्यावरण संकट को और गंभीर बना सकती है। पूर्व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम निषाद ने इस घटना को मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया। वहीं अधिवक्ता एवं छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत वृक्षारोपण करके किया जाना चाहिए था, न कि पेड़ों की कटाई के माध्यम से। 'बांदा जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान' से जुड़े समाजसेवी ओम राजपूत ने कहा कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं की गई, तो पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय नागरिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बताया गया है कि मामले की जानकारी वन विभाग तथा महाविद्यालय के प्राचार्य को भी दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी ठोस कार्रवाई की सूचना नहीं मिली थी। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों तथा प्रदेश के वन मंत्री से भी शिकायत करेंगे। इस मुद्दे पर शिवा शुक्ला, कार्तिक आनंद, अतुल साहू, हर्ष श्रीवास्तव, पवन अवस्थी, अभिषेक शुक्ला सहित अनेक नागरिकों और छात्रों ने भी नाराजगी व्यक्त की। सभी ने मांग की कि यदि नियमों के विरुद्ध पेड़ों की कटाई हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। #savetree

Banda, Banda | Jul 8, 2026

MORE NEWS

बांदा ब्रेकिंग न्यूज 

➡️कालूकुआं चौकी के सामने किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा कपड़े उतर कर किया प्रदर्शन

➡️ किन्नरों ने पेट्रोल डालकर और कपड़े उतारकर बीच सड़क मचाया तांडव
➡️ क्षेत्र विवाद के चलते आपस में भिड़े थे किन्ररों के गुट 
➡️ विवाद को लेकर एक गुट पहुंचा था पुलिस अधीक्षक के कार्यालय
➡️ देर शाम चौकी इंचार्ज ने वार्ता के लिये बुलाया था दोनों गुटों को
➡️ चौकी इंचार्ज से नाराज किन्नरों ने चौकी के सामने मचाया हंगामा
➡️ सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
➡️ पुलिस ने पूरे मामले को शांत कराकर कार्यवाही का दिया आश्वासन
➡️ पूरा मामला कालूकुआं चौकी के सामने का।

बांदा ब्रेकिंग न्यूज ➡️कालूकुआं चौकी के सामने किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा कपड़े उतर कर किया प्रदर्शन ➡️ किन्नरों ने पेट्रोल डालकर और कपड़े उतारकर बीच सड़क मचाया तांडव ➡️ क्षेत्र विवाद के चलते आपस में भिड़े थे किन्ररों के गुट ➡️ विवाद को लेकर एक गुट पहुंचा था पुलिस अधीक्षक के कार्यालय ➡️ देर शाम चौकी इंचार्ज ने वार्ता के लिये बुलाया था दोनों गुटों को ➡️ चौकी इंचार्ज से नाराज किन्नरों ने चौकी के सामने मचाया हंगामा ➡️ सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ➡️ पुलिस ने पूरे मामले को शांत कराकर कार्यवाही का दिया आश्वासन ➡️ पूरा मामला कालूकुआं चौकी के सामने का।

Banda, Banda | Aug 12, 2026

बाँदा... रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में फैले भ्रस्टाचार के खिलाफ बढ़ रहा जन आंदोलन, शालिनी पटेल ने कार्यवाही की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, जिम्मेदारो की चुप्पी पर जनता खड़े कर रही सवाल। 

#banda #bandanews #ranidurgavatimedicalcollage #UPGovernment #BrajeshPathak #salinipatel 

Banda Roundup Brajesh Pathak Ramkesh Nishad BJP INDIA Sswbandanews Banda The Ministry of Health

बाँदा... रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में फैले भ्रस्टाचार के खिलाफ बढ़ रहा जन आंदोलन, शालिनी पटेल ने कार्यवाही की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, जिम्मेदारो की चुप्पी पर जनता खड़े कर रही सवाल। #banda #bandanews #ranidurgavatimedicalcollage #UPGovernment #BrajeshPathak #salinipatel Banda Roundup Brajesh Pathak Ramkesh Nishad BJP INDIA Sswbandanews Banda The Ministry of Health

Banda, Banda | Aug 12, 2026

ब्रेकिंग: बांदा कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अनुपस्थिति में उनके विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समारोह में 250 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 18 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पहली बार विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. बोबडे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से देश व समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

ब्रेकिंग: बांदा कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अनुपस्थिति में उनके विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में 250 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 18 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पहली बार विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. बोबडे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से देश व समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Banda, Banda | Aug 12, 2026

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक वि, विद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह 
#कृषि
#बांदा
#banda 
#डीएमबांदा
#विश्वविद्यालय

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक वि, विद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह #कृषि #बांदा #banda #डीएमबांदा #विश्वविद्यालय

Banda, Banda | Aug 12, 2026

🇮🇳 काकोरी कांड: अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाली ऐतिहासिक क्रांतिकारी घटना

9 अगस्त 1925 को काकोरी के पास क्रांतिकारियों ने ट्रेन रोककर अंग्रेजी सरकार के खजाने को निशाना बनाया। यह कार्रवाई भारत की आजादी के संघर्ष में एक साहसिक अध्याय बन गई।

राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह जैसे वीर क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी हर भारतीय को प्रेरणा देता है। 🇮🇳

🙏 काकोरी के वीरों को शत-शत नमन!

अपने देश के इन वीर क्रांतिकारियों के लिए आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। ❤️UP 90 Creator 
#काकोरीकांड #KakoriKand #क्रांतिकारी #स्वतंत्रतासंग्राम #शहीद

🇮🇳 काकोरी कांड: अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाली ऐतिहासिक क्रांतिकारी घटना 9 अगस्त 1925 को काकोरी के पास क्रांतिकारियों ने ट्रेन रोककर अंग्रेजी सरकार के खजाने को निशाना बनाया। यह कार्रवाई भारत की आजादी के संघर्ष में एक साहसिक अध्याय बन गई। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह जैसे वीर क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी हर भारतीय को प्रेरणा देता है। 🇮🇳 🙏 काकोरी के वीरों को शत-शत नमन! अपने देश के इन वीर क्रांतिकारियों के लिए आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। ❤️UP 90 Creator #काकोरीकांड #KakoriKand #क्रांतिकारी #स्वतंत्रतासंग्राम #शहीद

Banda, Banda | Aug 12, 2026