चित्तौड़गढ़: धोबी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
सेंथि में आयोजित शादी समारोह में कल रात्रि को लड़ाई-झगड़ा करने की शिकायत को लेकर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। आरोपियों द्वारा मामला हटाने को लेकर शुक्रवार सुबह से प्रार्थी पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रार्थी ने धोबी समाज के लोगों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। धोबी समाज के लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।