सादाबाद: सादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने घायलों को किया रेफर
सादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में गांव गीगला निवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र इंद्रपाल अपनी बाइक से सादाबाद बाजार आ रहा था। जाहरवीर मंदिर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह गंभीर घायल हो गया। दूसरी घटना अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं है।