मैनपुर: गुरजीभाठा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को विजयी बनाने की अपील की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरूवार को मैनपुर विकासखण्ड के गुरजीभाठा हेलीकाप्टर से पहुंचे। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आने वाले 26 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को कमल छाप पर वोट देकर जिताएं।