हुलासगंज: जहानाबाद: गर्मी में पानी की कमी से गाय-भैंस का दूध घट सकता है, पशु चिकित्सक ने बताया उपाय
जहानाबाद में पशु चिकित्सक डॉ. रानी ने बताया कि गर्मी के मौसम में दुधारू पशुओं को पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर दूध उत्पादन कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि पशुओं को उनकी दूध उत्पादन क्षमता के अनुसार पर्याप्त पानी देना जरूरी है। यदि पशु पानी कम पी रहे हों तो पानी में गुड़, नमक और मिनरल्स मिलाकर पिलाया जा सकता है। इससे पशु आसानी से पानी पीते हैं।