हरिद्वार: HRDA उपाध्यक्ष ने शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल तक कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने शनिवार सुबह शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल तक कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शारदीय कांवड़ मेला शुरू हो चुका है ऐसे में बड़ी संख्या में कांवड़िये इसी पटरी मार्ग से लौटते हैं, जिसके चलते HRDA यहां निर्माण करा रहा है।