हसनपुर: हसनपुर में हाईटेंशन लाइन से लगी भीषण आग, भूसे के ढेर और उपले हुए राख, ढाई घंटे में आग पर पाया गया काबू
अमरोहा जनपद के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से नीचे रखे भूसे के ढेर और उपलों के बिटोरों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 25 से अधिक ग्रामीणों का पशु आहार और ईंधन जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्रामीणों की मेहनत।