मंडला: जवाहर नवोदय विद्यालय मंडला में बाल नाटक कार्यशाला का आयोजन हो रहा है
Mandla, Mandla | Apr 16, 2026 मध्य प्रदेश ड्रामा स्कूल एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी में 17 दिवसीय बाल नाटक कार्यशाला का आयोजन चल रहा है। जिसका समापन 23 अप्रैल को होगा। यह कार्यशाला थिएटर इन एजुकेशन की अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और जीवन में रंगमंच की महत्ता से अवगत कराना है, ताकि वे अपनी अभिव्यक्ति को विस्तृत कर सकें।