गौरिहार: प्रकाश बम्होरी में थाना दिवस का आयोजन, जमीनी विवादों के समाधान के लिए संयुक्त सुनवाई हुई
छतरपुर जिले के थाना प्रकाश बम्होरी में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जमीनी विवादों से जुड़ी शिकायतें सुनीं। नायब तहसीलदार शारदा सोनी व थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम बेन की मौजूदगी में कुछ मामलों का मौके पर निराकरण किया गया जिसकी जानकारी शनिवार शाम 4 बजे दी है।