शाहजहांपुर के खुटार में 11 हजार वोल्ट लाइन हादसे में जान गंवाने वाले भगवान दास के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिजन मुआवजे और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हैं। आक्रोशित परिजनों ने शव को विद्युत वितरण उपखंड के सरकारी आवास के सामने रख दिया है।