सूरजगढ़: सिंगारपुर गांव स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में न्यास समिति की बैठक आयोजित
गुरुवार अपराह्न 3 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड के सिंगारपुर गांव स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में सुचारू प्रबंधन एवं विकास कार्यों की समीक्षा तथा श्रावणी मेला 2026 के आयोजन हेतु न्यास समिति की बैठक हुई.जिसकी अध्यक्षता पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने किया. 30 जुलाई 2026 की अपराह्न 2:00 बजे श्रावणी मेला का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा.