शाजापुर: स्थानीय पालीटेक्निक मतदान सामग्री वितरण केन्द्र का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
शाजापुर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने रविवार को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र स्थानीय पालीटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरित स्थल, वाहन पार्किंग स्थल आदि को देखा। अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश।