शाजापुर: शाजापुर के गायत्री मंदिर में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
शाजापुर में स्टेशन पर रोड पर स्थित गायत्री मंदिर में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह की अतिथि न्यायाधीश स्वाति चाैहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने गायत्री परिवार की सराहनीय भूमिका है।