शाजापुर: शाजापुर में ओंकारेश्वर मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन, नगर के मुख्य मार्गों से निकली कलश यात्रा
शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। इसके लिए रविवार को नगर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश रख रखे थे।धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गों से बैंड बाजे के साथ निकली यात्रा का लोगों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।