शाजापुर: आचार संहिता लागू होने पर सार्वजनिक और शासकीय स्थानों से हटाए नेताओं के फ्लेक्स
आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक और शासकीय स्थानों से नेताओं को फ्लेक्स आदि हटाने का काम शुरु हो गया है। रविवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार शाजापुर शहर में अधिकांश जगह से नेताओं के पोस्टर, फ्लेक्स और बैनर आदि हटा दिए गए हैं। साथ ही अभी यह काम जारी है।शासकीय भवनों पर केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी आदि पर भी रंगाई पुताई की जा रही है।