शाजापुर: मक्सी थाना पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया केस
मक्सी थाना पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।रविवार शाम को मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार झोंकर रोड मक्सी से अनिल लोधी निवासी मक्सी को अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़ा और मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।