हरदोई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में अनोखा आंदोलन करते हुए गोमती नदी में जल सत्याग्रह किया। इस आंदोलन में सैकड़ों किसान शामिल हुए और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में अतरौली क्षेत्र स्थित गोमती नदी में सैकड़ों किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह किया।किसानों का आरोप है कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और आम किसान अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार परेशान हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है, जिसके चलते किसानों को यह आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।जल सत्याग्रह के दौरान किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के हरदोई जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026