अतर्रा: घर की सीढ़ियों से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | May 9, 2026 अतर्रा तहसील क्षेत्र के बिसंडा थाना अंतर्गत भीती मजीवा गांव निवासी हरी मर्दन सिंह पुत्र रामप्रताप घर की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हरी मर्दन सिंह घर की सीढ़ियों पर जा रहे थे, तभी अचानक उनका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।