कांके: हरमू मैदान से पुलिस ने एक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2026 हरमू मैदान से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि हरमू मैदान में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्कर संदीप डे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं।